जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक द्वारा अल्मोड़ा के विभिन्न हाईस्कूल/इन्टर कालेजों के छात्र/ छात्राओं को लगातार पृथक-पृथक चरणों में जीवन में आगे बढ़ाने के लिए एवं मनोबल को बढाने के लिए उन्हें लगातार सम्मानित करने का कार्य किया जा रहा है । इसी क्रम में उनके द्वारा आज पीएम श्री जी.बी.पंत राजकीय इन्टर कालेज खूंट (अल्मोड़ा) के अनेकों छात्र /छात्राओं जिन्होंने वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की तथा प्रतियोगी परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया उन्हें मेडल , प्रतीक चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
प्रातः कालीन सत्र में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री कर्नाटक ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थियों का पठन-पाठन उनके अनुशासन एवं मेहनत का परिणाम है तथा शिक्षकों द्वारा भी उनके जीवन को तरसते में कठोर मेहनत की जाती है,उन्होंने कहा कि शिक्षक छात्रों को शिक्षित ही नहीं करते अपितु छात्र/छात्राओं के मन में अनुशासन,राष्ट्रभक्ति, और आगे बढ़ाने की प्रेरणा जागृत कर उन्हें आदर्श नागरिक के रूप में उनके सर्वांगीण विकास करने का कार्य करते हैं,उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर उन्होंने शिक्षकों तथा अपने माता पिता के गौरव तो बढाया ही है , साथ ही उन्होंने पूरे क्षेत्र एवं छेत्र वासियों का मान बढ़ाने का कार्य भी किया है, जो अत्यन्त प्रशंसा के योग्य है जिसके लिये वह और उनके मार्गदर्शन बधाई के पात्र हैं । उन्होंने कहा कि यह सफलता उन्हें उनके कठोर परिश्रम से मिली है ,जिससे स्पष्ट है कि मेहनत,लगन और उचित मार्गदर्शन से सफलता अवश्य मिलती है, श्री कर्नाटक ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने माता-माता तथा गुरूजनो से अर्जित ज्ञान को राष्ट्र हित में अपना योगदान देना चाहिये साथ ही उन्हें शिक्षा के साथ-साथ व्यायाम, खेलकूद, मनोरंजन के द्वारा अपने शरीर को तंदुरूस्त एवं स्वस्थ बनाना चाहिये ।
श्री कर्नाटक ने कहा कि आज नशा समाज में बुरी तरह से फ़ैल रहा है जो समाज में एक गम्भीर समस्या है, उन्होंने कहा कि जो भी युवा एवं छात्र इस नशे के शिकार हो रहे हैं वे शारीरिक एवं मानसिक रूप से गम्भीर बिमारी से प्रभावित हो रहे हैं, और अपने जीवन को बर्बादी के मार्ग की ओर ले जा रहे हैं,उन्होंने कहा कि नशे के मार्ग पर जाना तो आसान है किन्तु इससे बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं है । श्री कर्नाटक ने युवाओं, छात्रों से अपील की कि वे इस नशे रूपी दानव एवं भटकाव के मार्ग से दूर रहें और समाज में अपना एक आदर्श मुकाम बनायें।
कालेज के प्रभारी प्रधानाचार्य सुनील कुमार ओझा ने अपने संबोधन में श्री कर्नाटक का स्वागत करते हुए कहा कि इस सम्मान समारोह से सभी छात्र अति उत्साहित हैं और यह सम्मान उन्हें शिक्षा के प्रति और अधिक प्रेरणा एवं प्रोत्साहन देगा और उन्हें अपने लक्ष्यों की ओर निष्ठा, आत्मबल और विश्वास के साथ बढ़ने की शक्ति मिलेगी, इस पुनीत कार्य के लिए उन्हें श्री कर्नाटक का आभार व्यक्त किया,और श्री कर्नाटक इस सराहनीय पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा कर उन्हें साधुवाद प्रेषित किया, साथ ही उन्होंने कहा कि सम्मान के रूप में प्राप्त ट्राफी /मेडल छात्रों को आगामी परीक्षाओं में और अधिक श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित करेगा ।
इस अवसर पर निवर्तमान पीटीए अध्यक्ष सुंदर सिंह भोज, सामाजिक कार्यकर्ता राहुल बिष्ट, पूर्व सैनिक हयात सिंह बिष्ट, रमेश चंद्र जोशी तथा देवेन्द्र कर्नाटक, कमलेश कर्नाटक, भूपेंद्र सिंह प्रकाश मेहता, निखिल तिवारी, भावना काण्डपाल सहित समस्त शिक्षक /कर्मचारी एवं अभिभावक गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन रश्मि काण्डपाल द्वारा किया गया।
