Mon. Mar 23rd, 2026
Spread the love

दशवर्ष सहस्त्रं तु निराहारो दशाननः ।
पूर्ण वर्षसहस्त्रे तु शिरश्चाग्नौ जुहाव सः ।।
एवं वर्ष सहस्त्राणी नव तस्याति चक्रभुः ।
शिरांसि नवचाप्यस्य प्रविष्टानि हुताशनम् ।।
अथ वर्ष सहस्त्रे तु दशमे दशमं शिरः ।
छेत्तु कामे दशग्रीवे प्राप्तस्तत्र पितामहः ।।

ज्योतिषाचार्य संगीता शर्मा के अनुसार आप का आज का राशिफल


जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

19 मई 2025 Aaj Ka Panchan MAY 19, 2025

ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष षष्ठी, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत 1947 (विश्वावसु संवत्सर), बैशाख | षष्ठी तिथि 06:11 AM तक उपरांत सप्तमी | नक्षत्र श्रवण 07:29 PM तक उपरांत धनिष्ठा | शुक्ल योग 05:52 AM तक, उसके बाद ब्रह्म योग 04:35 AM तक, उसके बाद इन्द्र योग | करण वणिज 06:12 AM तक, बाद विष्टि 06:06 PM तक, बाद बव |

मई 19 सोमवार को राहु 07:26 AM से 09:05 AM तक है | चन्द्रमा मकर राशि पर संचार करेगा |




जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा आपका आज

मेष राशि (Aries Horoscope) पारिवारिक विवादों के चलते चिंतित रहेंगे।  व्यापारिक यात्रा हो सकती है। सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे। रुके हुए काम बनेंगे। साकारात्मक सोच रखें।
उपाय शिवलिंग पर जल चढ़ाएं
शुभ रंग गुलाबी
शुभ अंक 6

वृष राशि (Taurus Horoscope)भाग्य के भरोसे न बैठें, कर्म करें। व्यापारिक लाभ होगा। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
उपाय शिवलिंग पर कच्चा दूध व शहद चढ़ाएं
शुभ रंग सफेद
शुभ अंक 3

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope )आपके लिए दिन शुभ है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। वाद विवादमें न पड़ें।पूंजी निवेश से लाभ होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
उपाय शिवजी की आराधना करें
शुभ रंग बैंगनी
शुभ अंक 7

कर्क राशि (Cancer Horoscope )पुराने मामले सुलझ सकते हैं। परिवार में संपत्ति विवाद को लेकर विवाद संभव है। आपके अपने आप को धोखा दे सकते हैं, सतर्क रहें। आकस्मिक धन लाभ संभव है।
उपाय शिवलिंग पर दुर्वा चढ़ाएं
शुभ रंग लाल
शुभ अंक 5

सिंह राशि ( Leo Horoscope) आज दिन अच्छा रहेगा। मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उन्नति होगी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा संतान का सुख मिलेगा।
उपाय  सूर्य को जल चढ़ाएं
शुभ रंग नीला
शुभ अंक 6

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) काफी दिनों से रूके हुए कार्य बनेंगे। हर किसी से मन की बात न बताएं, नुकसान हो सकता है। विद्यार्थीयो के लिए समय मिश्रित फलदायक है। सेहत में लापरवाही न करें
उपाय शिव चालीसा का पाठ करें
शुभ रंग पीला
शुभ अंक 8

तुला राशि ( Libra Horoscope )नौकरी कर रहे लोगों के अधिकारियों से मतभेद संभव है। सुख सुविधा के सामान पर धन खर्च होगा। पारिवार का  सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी।
उपाय शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाए
शुभ रंग नीला
शुभ अंक 5

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope )मित्रों से विवाद की स्थिति बन सकती है । नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थानांतरण के योग बन रहे हैं, पारिवारिक यात्रा के योग हैं। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य बाधित होंगे। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय चंदन का तिलक लगाए
शुभ रंग पीला
शुभ अंक 2

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope)विरोधी सक्रिय होंगे। योजना के अनुरूप कार्य न होने से मन खिन्न रहेगा। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। आत्मविश्वास की कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं।
उपाय गाय को हरा चारा खिलाए
शुभ रंग लाल
शुभ अंक 1

मकर राशि ( Capricorn Horoscope दिन ऊर्जा से भरा रहने वाला है।घरेलू कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर  समस्या आ सकती है भूमि भवन में निवेश कर सकते हैं, आज यात्रा न करें
उपाय शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करें
शुभ रंग सुनहरा
शुभ अंक 5

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यर्थ के कार्यों मे रूचि बढ़ेगी। बुरी संगति से दूर रहे। वाणी पर नियंत्रण रखें।किसी नए कार्य की शुरुआत ना करें
उपाय शिव चालीसा का पाठ करें
शुभ रंग भूरा
शुभ अंक 2

मीन राशि ( Pisces Horoscope) आज व्यापार बढ़ाने के लिए धन की व्यवस्था करनी पड़ सकती है। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। आज कोई उपहार मिल सकता है।
उपाय महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें
शुभ रंग हरा
शुभ अंक4

कुंडली से जुड़ी जानकारी के लिए हमसे WHATSAPP पर संपर्क करें-9634088336