Sun. Mar 22nd, 2026
Spread the love

दशवर्ष सहस्त्रं तु निराहारो दशाननः ।
पूर्ण वर्षसहस्त्रे तु शिरश्चाग्नौ जुहाव सः ।।
एवं वर्ष सहस्त्राणी नव तस्याति चक्रभुः ।
शिरांसि नवचाप्यस्य प्रविष्टानि हुताशनम् ।।
अथ वर्ष सहस्त्रे तु दशमे दशमं शिरः ।
छेत्तु कामे दशग्रीवे प्राप्तस्तत्र पितामहः ।।

ज्योतिषाचार्य संगीता शर्मा के अनुसार आप का आज का राशिफल


जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

20 मई 2025 Aaj Ka Panchan MAY 20, 2025

कृष्ण पक्ष सप्तमी, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत विश्वावसु 1947, बैशाख |आज है कालाष्टमी|

आज सप्तमी तिथि 05:52 AM तक उपरांत अष्टमी तिथि 04:55 AM तक उपरांत नवमी | नक्षत्र धनिष्ठा 07:32 PM तक उपरांत शतभिषा | इन्द्र योग 02:50 AM तक, उसके बाद वैधृति योग | करण बव 05:52 AM तक, बाद बालव 05:28 PM तक, बाद कौलव 04:55 AM तक, बाद तैतिल | आज राहु काल का समय 03:41 PM – 05:20 PM है | आज 07:35 AM तक चन्द्रमा मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा |









जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा आपका आज

मेष राशि (Aries Horoscope)आज अपने काम पर  ध्यान दें। धार्मिक आयोजन में भाग लेंगे । पुराने मित्रों से मुलाकात होगी । संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी। जीवन साथी से संबंधों में मिठास बढ़ेगी।
उपाय हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग। लाल
शुभ अंक-3

वृष राशि (Taurus Horoscope)आज दिन थोड़ा नकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। वाद विवाद में ना पड़े, अपने काम पर ध्यान दें। नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। आज यात्रा को  टाल दे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।
उपाय  हनुमानजी को चोला चढ़ाए
शुभ रंग पीला
शुभ अंक-2

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope )कारोबार में कुछ दिक्कत होने से मानसिक अशांति हो सकती है।  पारिवारिक परेशानी बढ़ेगी। धन के लेन-देन में सतर्क रहें। घर में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ने से धन खर्च होगा।
उपाय हनुमान अष्टक का पाठ करें
शुभ रंग नीला
शुभ अंक 5

कर्क राशि (Cancer Horoscope )परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। जीवन साथी से संबंधों में मिठास बढ़ेगी। वाहन  चलाने में सावधानी बरतें। अपना कार्य स्वयं करें, किसी के भरोसे न रहें।
उपाय तांबे के गिलास में पानी पिए
शुभ रंग गुलाबी
शुभ अंक-1

सिंह राशि ( Leo Horoscope)नये लोगों से मुलाकात होगी जो भविष्य में लाभदायक सिद्घ होगी। परिवार तथा व्यावसाय में सामंजस्य बनाकर रखें। व्यापारिक संबंधों में प्रगति के योग हैं। स्थान परिर्वतन की संभावना हैं।
उपाय हनुमान स्तुति करें
शुभ रंग  हरा
शुभ अंक 7


कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) धन के लेन-देन में सतर्क रहें। बातचीत में संयम बरतें।  भावुकतावश निर्णय न लें। उधार देने से बचें।  कला क्षेत्रसे जुड़े के जातकों को सफलता मिलेगी।
उपाय  हनुमान जी को चमेली का तेल चढ़ाएं
शुभ रंग आसमानी
शुभ अंक 6

तुला राशि ( Libra Horoscope )विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आर्थिक लाभ होगा।आर्थिक योजनाएं सफ़ल होंगी। उधार धन की प्राप्ति के योग हैं।
उपाय हनुमान जी को नारियल चढ़ाएं
शुभ रंग पीला
शुभ अंक 8

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope )आय के नए स्त्रोत बनेंगे।  सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।चुनौती पूर्ण कार्यो कार्यों को आज पूरा कर सकेंगे।व्यवसायिक क्षेत्र में आपकी मेहनत व लगन से अच्छे परिणाम मिलेंगे ।
उपाय मंगल यंत्र की पूजा करे।
शुभ रंग धानी
शुभ अंक-3

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope)लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। परिवार का साथ मिलेगा।आर्थिक समस्या  से  मुक्ति मिल सकती है।  व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है।
उपाय गाय को गुड़ खिलाएं
शुभ रंग पीला
शुभ अंक 5

मकर राशि ( Capricorn Horoscope मित्रों से सावधान रहें । धैर्य रखने से सफलता मिलेगी।  शुभ कार्यों में व्यय होगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। धार्मिक यात्रा करना शुभ है।
उपाय हनुमान जी को पान चढ़ाए
शुभ रंग गुलाबी
शुभ अंक 9

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope )आज कार्य दूसरों के सहयोग से बनेगा।  मित्रों की उपेक्षा न करें । नौकरी के क्षेत्र में कुछ उलझनें रहेंगी। यश-प्रतिष्ठा में वृद्घि व शिक्षा में परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। व्यापार में वृद्घि होगी।
उपाय बंदरों को चने खिलाएं
शुभ रंग हरा
शुभ अंक 6

मीन राशि ( Pisces Horoscope) व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचें  । श्रेष्ठजनों की सहानुभूति मिलेगी। कारोबार के लिए यात्रा सफल होगी।  व्यापार में वृद्घि व लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी।
उपाय हनुमान चालीसा का पाठ करें
शुभ रंग भूरा
शुभ अंक -4

कुंडली से जुड़ी जानकारी के लिए हमसे WHATSAPP पर संपर्क करें-9634088336