Sun. Mar 22nd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा पुलिस का सत्यापन अभियान लगातार जारी
इसी क्रम में दिनांक 19.05.2025  को  सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष द्वाराहाट  अवनीश कुमार के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बग्वालीपोखर उ0नि0 हरविन्दर सिंह व पुलिस टीम द्वारा चौकी क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान बिना सत्यापन किराएदार रखने वाले 01 मकान मालिक के विरुद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही कर ₹10,000 रुपये का कोर्ट का चालान किया गया। साथ ही बिना सत्यापन फड़/फेरी/मजदूरी करने वाले कुल 04 बाहरी लोगों पर पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।