Thu. Mar 26th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

पुलिस कर्मियों की दक्षता का आंकलन करते हुए फिटनेस के लिए किया प्रेरित


मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड जी के फिट उत्तराखंड पहल को सार्थकता प्रदान करने हेतु  प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा आज जनपद की पुलिस लाइन नैनीताल में पुलिस कर्मियों की परेड ली गई।

▪️परेड में उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों की शारीरिक दक्षता का आंकलन किया गया। शस्त्र कवायद की सिखलाई तथा ड्रिल करवाई गई।

▪️पुलिस लाइन के परिसर, भवन तथा कार्यालयों का भ्रमण किया गया। प्रतिसार निरीक्षक को साफ सफाई दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

▪️प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि पुलिस लाइन में प्रत्येक पुलिस कर्मी की नियमित रूप से AER व CER लगाई जाय।

▪️ परेड में उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों को फिटनेस के लिए व्यायाम और स्पॉटिंग एक्टिविटी के लिए प्रेरित भी किया गया।

▪️व्यायामशाला का निरीक्षण किया गया, उपकरणों की स्थिति तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

▪️परिवहन शाखा में उपलब्ध वाहनों में ईंधन, बैटरी, टायर समेत अन्य उपकरणों के अनुरक्षण की स्थित का जायजा लिया गए। प्रभारी परिवहन शाखा को निर्देशित किया गया कि वाहनों को समय समय पर मेंटेनेंस करें, किसी भी प्रकार की अनियमितता न होने पाए।

▪️प्रतिसार निरीक्षक को भोजनालय में कर्मचारियों के लिए पौष्टिक आहार तैयार किया जाय। खाने के मेनू अच्छा रखें, मैस डाइट को न्यूनतम दरों पर लाने का प्रयास करें। ताजी सब्जियां, दालें और अनाज का प्रयोग करें।

परेड के दौरान डॉ जगदीश चंद्र  एसपी क्राईम/ट्रैफिक नैनीताल, प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी, दीपशिखा अग्रवाल सीओ लालकुआं, प्रमोद कुमार साह सीओ भवाली,  नितिन लोहनी सीओ सिटी हल्द्वानी, हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, समेत सभी थाना प्रभारी तथा अधीनस्थ पुलिस बल मौजूद रहे।