Wed. Mar 25th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों  की तस्करी/बिक्री करने वालों पर अंकुश लगाने हेतु सभी सर्किल/थाना/चौकी प्रभारियों को कुशल रणनीति के तहत सघन चैकिंग अभियान चलाए जाने हेतु व निर्देशित किया गया है ।
    
इसी क्रम में पंकज जोशी थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 06.06.2025 को  चैकिंग के दौरान हल्द्वानी नैनीताल मुख्य मार्ग वाल्मीकि मंदिर की तरफ काठगोदाम  अभियुक्त सनी टम्टा पिता नंदकिशोर टम्टा निवासी नई बस्ती  काठगोदाम जनपद नैनीताल के कब्जे से 57 डिब्बे मसालेदार देसी माल्टा मार्का शराब  के साथ गिरफ्तार किया गया है


    
उक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम में मुकदमा अपराध संख्या – 65/2025 धारा 60 EX ACT के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। 

पुलिस टीम-

1- हेड कांस्टेबल सतनाम सिंह
2- कांस्टेबल  रविंद्र राणा