Wed. Mar 25th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

आज दिनांक 05/06/2025 को आयोजित  प्रेस वार्ता में सामाजिक कार्यकर्ता विनय किरौला ने बताया कि पूर्व में उनके द्वारा अल्मोड़ा जिले मे गांव चलो अभियान चलाया गया था,जिसका उद्देश्य गाव-3 में जाकर ग्रामीणों के साथ बैठक कर शासन-प्रशासन तक ग्रामीणों की आवाज बन गांवो को बुनियादी आस्थापना से लैंस करना व गांवो को सामाजिक – आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना रहा।


गांव चलो अभियान के अथक 200 से अधिक गांवों का भ्रमण किया गया,अनेकों गांवों को ग्रामीणों के साथ मिल कर आंदोलनों,धरने आदि के माध्यम से बुनियादी जरूरतों- सड़क,पेयजल,जंगली जानवरों के आंतक से मुक्ति को लेकर प्रयास किये गए,इसके अतिरिक्त अत्यंत महत्वपूर्ण ग्रामीणों में अपने अधिकारों को लेकर चेतना विकसित की गयी,ताकि ग्रामीण शासन-प्रशासन से अपने सरकार की विकास – योजनाओं के अपने अधिकारों को लेकर गांवों मे  लामबंद हो मांग करे।

गाव चलो अभियान के तहत 200 से अधिक गांवों के में भ्रमण के अपने अनुभव में हमने पाया कि गांव सड़क,पानी के आभाव व अनियोजित वितरण से जूझ रहे है,इसके अतिरिक्त कृषि प्रधान गाँवो मे उत्पादन बढाने व विपणन की व्यवसथा से लेकर उन्नत बीजो के समय पर वितरण को लेकर कृषि-होटीकल्चर जैसे विभाग घोर उदासीन है,जानवरों के आतंक से जुझ रहे हैं,हमने पाया है कि गांवो मे संसाधनो की प्रचुरता के बावजूद भी पलायन है क्योंकि संसाधनो को इस ढंग से विकसित नही किया जा रहा है कि ग्रामीण क्षेत्रो मे आमदनी बढ सके जिससे रोजगार पैदा हो।

गांवो में उपलब्ध संसाधनो के जरिए गांव मे रोजगार व स्वावलंबन लाने के लिए गांव चलो अभियान

2.प्रारम्भ किया जा रहा है ताकि  गांव मे उपलब्ध मानव व प्राकृतिक संसाधन गांव के स्वावलंबन के साथ जुड़ सके और सरकारी विकास योजनाओं का ग्रामीण अधिक से अधिक लाभ ले सके।

प्रेस वार्ता में सामाजिक कार्यकर्ता विनय किरौला,सूजीत टम्टा,जीवन सिंह बिष्ट,रोहित मेहता,निरंजन पांडे,विजय खंम्पा आदि उपस्थित थे।