Wed. Mar 25th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा थाना लमगड़ा क्षेत्र अंतर्गत चौकी जैंती के जवाहरनेड़ी के पास रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। वाहन बक्सवाड़ गांव से जवाहरनेड़ी की ओर जा रहा था। सूचना मिलते ही थाना लमगड़ा की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला।
दुर्घटना में पान सिंह बिष्ट (37), निवासी ग्राम बक्सवाड़ और मेहरबान सिंह करायत (57), निवासी ग्राम सुरचौरा की मौत हो गई। दोनों की मृत्यु क्रमशः मौके पर और अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। वहीं, राहुल राय (19), निवासी ग्राम बक्सवाड़ गंभीर रूप से घायल है और उसका उपचार जारी है। पुलिस द्वारा मृतकों के पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है, जबकि हादसे के कारणों की जांच भी प्रारंभ कर दी गई है।