जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा – कृषि विज्ञान केन्द्र मटेला के प्रभारी अधिकारी (नोडल अधिकारी) डा. आर. के. शर्मा ने बताया कि विकासखण्ड द्वाराहाट में विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। उपस्थित कृषकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। जिसमें मुख्य रूप से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, जल संरक्षण तकनीक, किसान सम्मान निधि एवं राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के बारे में बताया गया। डा. रेनू द्वारा सब्जी उत्पादन में समसामयिक कार्य एवं तकनीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डा. मुक्ता नैनवाल द्वारा कृषि में मौसम सम्बन्धी जानकारियों से कृषकों को अवगत कराया एवं मौसम सम्बन्धी जानकारियॉ किस एप से प्राप्त की जा सकती है के बारे में जानकारी दी।
विकासखण्ड लमगड़ा में डा. उमा नौलिया द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान के अन्तर्गत कृषकों को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी साथ ही पशु पालन, मुर्गी पालन एवं बकरी पालन के बारे में ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु प्रेरित किया। श्री अनिल पवार द्वारा बगीचों के बीच में अदरक एवं हल्दी की वैज्ञानिक खेती के बारे में जानकारी दी एवं उपलब्ध संसाधनों से अरिरिक्त आय प्राप्त करने हेतु अदरक एवं हल्दी की खेती बहुत ही कारगर सिद्ध होगी के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर रेखीय विभाग के अधिकारियों द्वारा भी अपने विभाग से सम्बन्धित चलाई जा रही योजनाओं के बारे में कृषकों को विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर कृषकों द्वारा किये जा रहे कार्यो एवं कार्यक्रम का फीडबैग भी लिया गया एवं कृषकों द्वारा अन्यन्त महत्वपूर्ण सूझाव दिये गये जिससे विकसित कृषि अभियान को और अधिक प्रभावषाली बनाया जा सकें। कृषकों द्वारा मुख्य रूप से जंगली जानवरों से अपनी फसल को बचाने के लिए तारबाड़ लगाने हेतु आग्रह किया। समस्त विभागीय टीम ने कृषकों के प्रक्षेत्र पर भ्रमण कर कृषकों को नवीनतम तकनीकियों के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। उन्होंने बताया कि दिनांक 07 जून .2025 को विकासखण्ड धौलादेवी के न्याय पंचायत दन्या एवं अनडोली में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
