Mon. Mar 23rd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखंड

आज दिनांक 23-06-2025 को देहरादून स्थित आम आदमी पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर गुजरात की विसावदर व पंजाब की लुधियाना (पश्चिम) विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में आप कार्यकर्ताओं द्वारा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।


इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल चौधरी ने कहा की भाजपा के गढ़ में केजरीवाल मॉडल पर लगी जनता की जीत की मुहर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय राजनीतिक भविष्य के लिऐ एक सुखद संदेश है।

वही पंजाब की लुधियाना (पश्चिम)  विधानसभा मे मिली जीत मान सरकार व केजरीवाल माॅडल की स्वीकार्यता दर्शा रही है। पंजाब मे नई शिक्षा व स्वास्थ्य क्रांति की जो अलख आप ने जगाई है यह जनता के उसी विश्वास का परिणाम है।
      
उत्तराखंड की जनता भी भाजपा-काँग्रेस की सरकारों के कार्यकाल पर विमर्श कर रही है तो उन्हें झूठे वादे का घोटाले के सिवाय कुछ नही मिल पा रहा है।

हमें पूर्ण विश्वास है देवभूमि उत्तराखंड की जनता आगामी चुनाव मे अपने हितो व मूलभूत  अधिकारों की पूर्ति के लिऐ आप को चुनेगी।

इस अवसर पर प्रदेश संयुक्त सचिव जसबीर सिंह, महानगर महासचिव जितेन पंत, चौधरी रविन्द्र कुमार, राजीव तोमर, प्रशांत कश्यप, जयदीप सिंह आदि उपस्थित रहे