Wed. Mar 25th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड़

अल्मोड़ा नगर की जनसमस्याओं को लेकर आज नगर निगम के समस्त पार्षदगणों ने मेयर से औपचारिक मुलाकात की और चार प्रमुख मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। पार्षदों ने कहा कि नगर की जनता कई जमीनी समस्याओं से जूझ रही है, जिनका समाधान शीघ्र आवश्यक है।


चार प्रमुख मांगे इस प्रकार हैं:

पार्षदों ने आशा जताई कि नगर की बेहतरी हेतु मेयर शीघ्र आवश्यक निर्णय लेकर इन मांगों पर कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। इस मौके पर सभी पार्षद एकजुट होकर जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर नजर आए।
पार्षद वैभव पांडे, पार्षद चंचल दुर्गा पाल, पार्षद गीता बिष्ट, पार्षद वंदना वर्मा, पार्षद गुंजन सिंह चम्याल, पार्षद हेमचंद तिवारी,पार्षद कुलदीप सिंह मेर, पार्षद अंजू बिष्ट, पार्षद भूपेंद्र चंद जोशी आदि लोग शामिल थे..

👉नगर को बंदरों के आतंक से मुक्त कराना:
नगर क्षेत्र में बंदरों की बढ़ती संख्या आमजन के लिए खतरा बन चुकी है। पार्षदों ने मांग की कि बंदरों को पकड़ने की प्रक्रिया के लिए शीघ्र टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ की जाए।

👉आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या:
आवारा सांड, गाय व अन्य पशु सड़कों पर यातायात में बाधा बन रहे हैं और दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। इनके लिए स्थायी व्यवस्था की मांग की गई है।

👉 क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत:
बाजारों में जगह-जगह गड्ढे व टूटी हुई सड़कें व्यापारियों और नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। पार्षदों ने इनकी जल्द मरम्मत की मांग उठाई।

👉 नगर आयुक्त/सेयुक्त की नियुक्ति:
र्तमान में नगर निगम में आयुक्त/सेयुक्त का पद रिक्त है जिससे प्रशासनिक कार्यों में बाधा आ रही है। पार्षदों ने शीघ्र नियुक्ति की मांग की।