Wed. Mar 25th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।


पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में आज दिनांक 28.06.2025 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोडा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान विवेकानन्द द्वार से 150 मीटर आगे लोधिया की तरफ से दीपक सिंह मेहता उम्र- 27 वर्ष पुत्र मोहन सिंह मेहता निवासी गंगोला मौहल्ला बाँसगली कोतवाली अल्मोड़ा जनपद अल्मोड़ा के कब्जे से 5.05 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में मु0अ0स0- 62/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। कीमत-
1,51,500/-  रुपये है।पुलिस टीम रहीं शामिल

पुलिस टीम रहीं शामिल

1-उ0नि0 आनन्द बल्लभ कश्मीरा, चौकी प्रभारी धारानौला
2-हेड कानि0 सतीश कुमार
3-कानि0 राजीव जोशी
4-कानि0 खुशाल राम