जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
बागेश्वर। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद बागेश्वर जिले में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने जिलेभर में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। 28 जून से 2 जुलाई तक जारी इस गंभीर मौसम पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तहत सभी विभागीय अधिकारियों को तत्काल एक्शन मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी आकस्मिक स्थिति में अधिकारी स्थल पर तुरंत पहुंचकर राहत व बचाव कार्य सुनिश्चित करें। निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि सड़कों के बाधित होने की स्थिति में तत्काल जेसीबी लगाकर यातायात चालू कराया जाए। समस्त राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी और पंचायत अधिकारी को फील्ड में ही मौजूद रहने को कहा गया है।
