Wed. Feb 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड़

अल्मोड़ा:गहरे दुख के साथ सूचित किया जाता है कि कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष राजेश पालिनी जी के पिता वरिष्ठ व्यापारी गोपाल सिंह पालिनी जी का 1 जुलाई 2025 की रात्रि को आकस्मिक निधन हो गया। यह दुखद समाचार सुनकर समस्त कांग्रेस परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।


गोपाल सिंह पालिनी एक सम्मानित और सामाजिक व्यक्ति थे, जिनका नगर के लोगों के साथ आत्मीय संबंध था। उनके निधन पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गहरा शोक प्रकट किया है और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

शोक व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से मनोज तिवारी, ताराचंद जोशी, दीप सिंह डांगी,परितोष जोशी, दिनेश जोशी, अमरजीत सिंह भाकुनी, देवेंद्र बेस्ट, कुलदीप मेर,सुशील शाह, भैरव गोस्वामी, कांची वर्मा, अभिषेक शाह, वैभव पांडे, हर्ष शाह, अमन अंसारी, सलीम, दीप सिंह दांगी, नमन बिष्ट, करन पांडे, राजू रौतेला, मनोज पांडे, गोविंद सिंह मेहरा, गोपाल चौहान, नरेंद्र अधिकारी आदि कांग्रेसजन शामिल रहे।

समस्त कांग्रेस परिवार स्वर्गीय गोपाल सिंह पालिनी जी के योगदान और उनकी स्मृतियों को नमन करता है तथा दुःख की इस घड़ी में पालिनी परिवार के साथ खड़ा है।