Tue. Oct 14th, 2025
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

सोमेश्वर,माँ नंदा राजज़ात यात्रा कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम पड़ाव माला में चंद्रेश्वर महादेव मंदिर में रविवार से शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ शुरू हो गया है। शुभारंभ पर महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर कलश यात्रा निकाली।


रविवार को महिलाओं द्वारा  चंद्रेश्वर महादेव मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। महिलाओ द्वारा यात्रा कोसी नदी से भरकर माला के हनुमान मंदिर के दर्शन कर  चंद्रेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। वहीं, मंदिर में शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का शुभारम्भ रिटायर कैप्टन पीतांबर जोशी जी द्वारा चन्द्रेश्वर महादेव को पुष्प अर्पित कर किया।

कलश यात्रा मैं माला, धौलाड, अधूरिया, जाल,खीराकोट,चनौदा, बुंगा, शैल, झलोली, सर्प आदि की महिलाओ ने भाग लिया

इस अवसर पर कथावाचक आचार्य कौशल जोशी ने महादेव के विभिन्न अवतारों, शक्तियों और शिव उपासना के बारे में बताया। आयोजकों के अनुसार इसका का समापन 23 जुलाई को होगा। यजमान राजेंद्र प्रसाद जोशी, महंत रतन गिरी महाराज, बाल गोपालानंद महाराज, शंकरपुरी महाराज, भगीरथ गिरी, पण्डित केवला नन्द जोशी,विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, बालम भाकुनी, कुँवर भाकुनी, प्रकाश खाती, भीम सिंह अलमिया, अनूप जोशी, मोहित जोशी, आचार्य धीरज जोशी, पंकज पांडे, भानु जोशी, शोभा शंकर जोशी, दिवाकर जोशी,हरीश जोशी,उमेश जोशी,विनोद जोशी, मनोज जोशी,प्रकाश जोशी,पंकज जोशी,विमल पाठक सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।