Fri. Mar 27th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का जोर शोर से चल रहा है भाजपा ने जिला पंचायत बल्टा क्षेत्र से अपने अधिकृत प्रत्याशी प्रकाश बिष्ट के समर्थन में क्षेत्र में व्यापक जन संपर्क किया।
जिला पंचायत बल्टा क्षेत्र में आज जनसंपर्क के दौरान पूर्व विधायक वह विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष कुंदन लटवाल, पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक, त्रिलोचन जोशी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों से वोट की अपील की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शैल ,पाताल देवी, रैलाकोट, घुरसों, छाना, कुटगोली आदि क्षेत्रों  में जनसंपर्क किया।
इस दौरान पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में देश विश्व पटल पर अपनी अलग अलग पहचान बना रहा है तो वही प्रदेश में युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर प्रदेश को लगातार विकास के पद पर आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं उन्होंने कहा कि आज सरकार द्वारा कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रहे हैं जिसका सीधा लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है, श्री चौहान ने कहा कि पंचायत चुनाव में जनता का भाजपा को अपार समर्थन मिल रहा है।
पूर्व दर्जा मंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि  आज प्रदेश में भाजपा सरकार में कई ऐसे ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं जिनका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है, और पंचायत चुनाव में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के चलते भाजपा प्रत्याशियों को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है आज बल्टा क्षेत्र में भाजपा के सभी कार्यकर्ता अपने अधिकृत प्रत्याशी प्रकाश बिष्ट के समर्थन में जन संपर्क कर लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के नाम पर में घर-घर जाकर बोट मांगने  का कार्य कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में निश्चित रूप से भाजपा के प्रत्याशी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे और जिला पंचायत में भाजपा का अध्यक्ष बनेगा जिससे ग्रामीण क्षेत्र का विकास और तेजी से होगा ।
श्री कर्नाटक  कर्नाटक ने कहा कि जिस तरीके से सरकार ने सबका साथ सबका विकास की नीति को लेकर आज अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को विकास की धारा से जोड़ने और जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम  छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया है, जिससे आज ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पूर्व भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि बल्टा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी को अपार जन समर्थन मिल रहा है और लोग भाजपा को लेकर उत्साहित हैं ,उन्होंने कहा कि इस बार निश्चित रूप से भाजपा का जिला  पंचायत अध्यक्ष बनेगा और फिर ट्रिपल इंजन की सरकार से ग्रामीण क्षेत्र का और तेजी से विकास होगा। उन्होंने सभी क्षेत्र के लोगों से अपील की के सभी लोग एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट करें जिससे कि आने वाले समय में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार गांव के विकास को और तेजी के साथ करेगी।
आज क्षेत्र भ्रमण में पूर्व विधायक विधानसभा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक,भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष कुंदन लटवाल ,त्रिलोचन जोशी , जगदीश नगर कोटी, भूपेन्द्र भोज , रोहित शैली , दीपक अधिकारी , मोहन सिंह रावत , पूरन सिंह रावत , दीनदयाल भट्ट , सुनील नेगी  भगवान सिंह रावत, नीरज नेगी  भुवन भट्ट  सहित सहित अनेकों जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।