जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वाराहाट ने बाइक चोरी के मामले में एक दोषी को एक वर्ष का कारावास और 2500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। साथ ही अर्थदंड नहीं देने पर उसे एक माह के साधारण कारावास की सजा झेलनी पड़ेगी।

जानें मामला
जानकारी के अनुसार 30 अक्तूबर 2023 को द्वाराहाट थाने में मनीष मेहरा ने तहरीर दी। जिसमें कहा कि उनकी बाइक चौखुटिया पैदल मार्ग पर घर के पास खड़ी थी। 31 अक्तूबर 2023 को उसकी बाइक चोरी हुई। इस मामले में पुलिस ने राजेंद्र गिरी निवासी ग्राम धुधलिया चौखुटिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
अदालत का आदेश
न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वाराहाट राजेंद्र प्रसाद ने धारा 379 और 411 में दोष सिद्ध होने पर एक वर्ष का साधारण कारावास और 2500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।