Wed. Aug 12th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना जारी है


जिले के हवालबाग विकासखंड में जारी मतगणना के प्रथम और दूसरे दौर की मतगणना पूरी हो चुकी है जिसमें अलग-अलग ग्राम पंचायत में 19 ग्राम प्रधान निर्वाचित हो चुके हैं, और 7 ग्राम प्रधान निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

रिटर्निंग ऑफिसर रितिका पाल ने बताया कि दो राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है जिसमें पहले राउंड में 7 ग्राम प्रधान निर्वाचित होकर आए हैं और सात पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं जबकि दूसरे दौर की गणना में 11 ग्राम प्रधान अब तक निर्वाचित हो गए हैं। वही हम लोग विकासखंड के दो क्षेत्र पंचायत सदस्य भी निर्वाचित हो चुके हैं जिनमें से गुरना क्षेत्र से नवीन और रिखे क्षेत्र से विनीता तड़ागी क्षेत्र पंचायत सदस्य में विजई हुए है। ओर दो क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। मतगणना के लिए प्रत्येक विकासखंड में 14 टेबल लगाए गए हैं।

वहीं जिला पंचायत में भाजपा और कांग्रेस में सीधा मुकाबला है और कई सीटों पर निर्दलीय और बागी उम्मीदवार भी चुनौती बने हुए हैं।

You missed