Thu. Aug 13th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा  उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा के लोअर माल रोड में एक शैक्षिक संस्थान के पास स्कूटी बाईक और एक अज्ञात वाहन की भीषण भिड़न्त हो गयी।


इस दर्दनाक घटना में बाईक सवार 2 लोगों की मौक़े पर ही मौत हो गयी, एक की घटना स्थल पर तो दूसरे ने अस्पताल लाने के दौरान दम तोड़ा। पुलिस के मुताबिक घटना में राकेश कुमार पुत्र प्रेमलाल निवासी तल्ला ओढ़खोला अल्मोड़ा उम्र (34 वर्ष ) की मौके पर मृत्यु हो गई जबकि कृष्णा सिंह वाणी पुत्र जीवन सिंह निवासी त्रिनैली चरचालीखान,पनुवानौला अल्मोड़ा उम्र (30 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए बड़ी मुश्किल से पुलिस ने मामले को शांत कराया।

You missed