Sat. Mar 28th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

सुयालबाड़ी। यहां क्वारब के निकट केमू की बस से हुई टक्कर में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अल्मोड़ा के खत्याड़ी का निवासी बताया जा रहा है। बस अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही थी, जबकि बाइक सवार खैरना से अल्मोड़ा को जा रहा था।


प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मंगलवार को केमू की बस संख्या यूके04पी ए0711 क्वारब पुल को पार करने के बाद सामने से आ रही बाइक संख्या डब्लू बी 10 8624 से जा ​टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

इधर सूचना मिलने पर क्वारब चौकी को से एएसआई गोविंदी टम्टा, कांस्टेबल आनंद राणा, कांस्टेबल गोपाल बिष्ट, कांस्टेबल विजय आगरी घटनास्थल पहुंचे।

पुलिस टीम ने पाया कि केमू की बस बाइक से टकराई है, जिससे बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। घायल व्यक्ति सड़क पर पड़ा था। उसकी जेब में से एक आधार कार्ड मिला।

जेब मैं रखे आधार कार्ड से हुई युवक की पहचान
आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान नरेंद्र सिंह बजेठा पुत्र लाल सिंह बजेठा उम्र लगभग 42 वर्ष निवासी खत्याड़ी जनपद अल्मोड़ा के रूप में हुई। जिसे 108 के माध्यम से सीएचसी सुयालबाड़ी लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

केमू की बस अल्मोड़ा से हल्द्वानी की तरफ जा रही थी और बाइक सवार खैरना से अल्मोड़ा की तरफ जा रहा था। पुलिस ने पंचायत भर दिया है आगे की कार्यवाही शुरू कर दी हैँ। मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां रो—रोकर उनका बुरा हाल बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि बस चालक द्वारा एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने के दौरान बाइक सवार चपेट में आ गया। बस के अगले टायर की चपेट में आ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना मंगलवार दोपहर  की है।