जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के क्रीडा विभाग द्वारा क्रीडा की वार्षिक बैठक दिनांक 06.08.2025 को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन मे माननीय कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट जी की अध्यक्षता मे ऑनलाइन माध्यम से की गई ।
जिसमे विश्वविद्यालय के परिसर तथा सम्बद्ध महाविध्यालयो द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमे विशेष अतिथि के रूप मे प्रो आर एस भाकुनी, उपनिदेशक उच्च शिक्षा निदेशालय उत्तराखंड ने ऑनलाइन माध्यम से सभी सदस्यों को संबोधित किया गया ।
बैठक मे अन्तराष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी कुमारी एकता बिष्ट को कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट जी ओर कुलसचिव डॉ देवेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा सम्मानित किया गया ।
बैठक मे विश्वविद्यालय द्वारा अंतर महाविद्यालय तथा अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओ के आयोजन ओर टीम भेजे जाने से संबधित सभी प्रकार की समस्याओ ओर उनके समाधान के बारे मे चर्चा की गई ।
2025-26 हेतु होने वाली विभिन्न अंतर महाविध्याल प्रतियोगितायो के आवंटन भी महाविद्यालयों ओर परिसरों को किया गया ।
प्रो भाकुनी जी द्वारा कहा गया कि जीतने महाविध्यालय है वो क्रीडा प्रीतियोगितायो मे बढ़ चढ कर प्रतिभाग करेंगे तथा इसकी आख्या विश्वविद्यालय द्वारा प्रतियोगिता के पश्चात उच्च शिक्षा निदेशालय उत्तराखंड को भेजी जाएगी ।
सभी सदस्यों की सहमति से विभिन्न खेलों का आवंटन इस प्रकार हुआ – क्रॉस कंट्री -गंगोलीहट महाविध्यालय, ऐथ्लेटिक- पिथोड़ागड परिसर, योग -रानीखेत महाविध्यालय, कबड्डी-लोहाघाट महाविध्यालय, खो – खो – कपकोट महाविध्यालय, फुटबॉल- अल्मोड़ा परिसर

बैठक मे ऑफलाइन माध्यम से अन्य सदस्य जुड़े -माननीय कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट जी, कुलसचिव डॉ देवेन्द्र सिंह बिष्ट, वित्त नियंत्रक ए के त्रिपाठी, परीक्षा नियंत्रक प्रो पंकज कुमार साह, निदेशक अल्मोड़ा परिसर, प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट , निदेशक बगेश्वर परिसर, प्रो जी सी साह, डी एस डब्ल्यू अल्मोड़ा परिसर प्रो संजीव कुमार आर्या, अन्तराष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी कुमारी एकता बिष्ट , विश्वविद्यालय छात्र क्रिकेट खिलाड़ी मोहित बिष्ट, डॉ खगेन्द्र कुमार खोलिया , श्रीमती पूर्णिमा बिष्ट, पंकज कुमार, प्रेम सिंह लटवाल, गोविंद मेर इत्यादि।