Tue. Mar 24th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

हल्द्वानी आज योगा ट्रेनर ज्योति मेऱ और मासूम अंकित  की हत्या मामले को लेकर  पहाड़ी आर्मी के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत  परिजनों को के साथ एसएसपी नैनीताल से मिलने पहुंचे थे मगर वहां पर मौजूद हल्द्वानी कोतवाल राजेश यादव  ने पहाड़ी आर्मी के अध्यक्ष हरीश रावत और परिजनो महिलाओ के के साथ  अभद्रता की और हरीश रावत को कॉलर खींचकर धक्का मारते हुए अंदर कर दिया जिसको देखकर महिलाओं में आक्रोश बढ़ गया जिन्होंने कोतवाली में हंगामा कर दिया 1 घंटे के बाद हरीश रावत को छोड़ा गया उन्होंने कहा पुलिस आरोपियों को पकड़ने के बजाय न्याय के लिए लड़ने वालों पर दुर्व्यवहार कर रही है मामले को दबाना चाहती है जनता की आवाज को दबाना चाहती है महिलाओ के साथ दूरव्योहार असहनीय है उन्होंने कहा  यदि जल्दी से जल्दी इन घटनाओं का खुलासा नहीं होता है तो यह आंदोलन को प्रदेश व्यापी बनाया जायेगा पुलिस का व्यवहार बेहद शर्मनाक है मित्र पुलिस को अपने नाम के आगे मित्र शब्द हटा देना चाहिए