Mon. Mar 23rd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तर

उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और जिला अल्मोड़ा पंचायत चुनाव के प्रभारी धीरेंद्र प्रताप ने अल्मोड़ा जनपद कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेंद्र भोज की संस्तुति पर श्रीमती लीला बिष्ट को धौला देवी विकासखंड में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव पद हेतु कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है ।


धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष  करण माहरा के निर्देश पर  लीला बिष्ट को पार्टी ने उम्मीदवारी दी है ।

उन्होंने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धोला देवी, वहां से पूर्व स्पीकर और शीर्ष नेता  गोविंद सिंह कुंजवाल व अन्य स्थानीय नेताओं की सिफारिश पर श्रीमती लीला बिष्ट को प्रत्याशी बनाया गया है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया वे चुनाव में वे अच्छे बहुमत से जीत दर्ज करेंगी।

धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि अन्य विकासखंडो में भी पार्टी के उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया जारी है।