Mon. Mar 23rd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा, द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा0 न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट में सम्बन्धित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं।
          
अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी,सीओ रानीखेत  विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में


1-थाना देघाट-
थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में आज दिनांक 11.08.2025 को देघाट पुलिस टीम 1-अपर उ०नि० गणेश सिंह राणा 2- हे०कानि० मनोज पाण्डे 3- कानि० नीरज बिष्ट द्वारा माननीय न्यायालय से जारी फौजदारी वाद संख्या-114/2024 धारा 115(2)/351(2)(3)/352 BNS से संबंधित वारंटी मुकेश चन्द्र भरतोला पुत्र  अम्बा दत्त निवासी ग्राम  स्याल्दे  देघाट जिला अल्मोडा को उसके घर स्याल्दे से गिरफ़्तार कर मा०न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

2-थाना सोमेश्वर-
थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह के नेतृत्व में सोमेश्वर पुलिस टीम अपर उप निरीक्षक  प्रेम सिंह खोलिया मय पुलिस बल द्वारा काफी समय से माननीय न्यायालय में उपस्थित नही हो रहे फौ0वा0सं0 403/2024 धारा 138 एन आई एक्ट से संबंधित अभियुक्त किशोर कुमार पुत्र कुंवर राम निवासी ग्राम टाना सजोली,सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा  को  दिनांक 10.08 2025 को उसके घर से गिरफ्तार किया गया ।