Wed. Mar 25th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

   
एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा, द्वारा जनपद के प्रभारियों को जनपद के स्कूलों/काँलेजों/नगर/कस्बा/ग्रामीण क्षेत्रों व विभिन्न सस्थानों में जन जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।


अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा  हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष अजेन्द्र प्रसाद थाना देघाट ने आज दिनांक 29.08.2025 को स्वयं राजकीय इण्टर कॉलेज स्याल्दे के स्कूली छात्र-छात्राओं, अध्यापकों व अन्य स्कूली स्टॉफ को सड़क पर सुरक्षित चलने, यातायात नियमों का पालन करने के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही बाल अपराध, महिलाओं से संबंधित अपराध, नये क़ानून, नशा मुक्त जीवन और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारियां देकर जागरूक किया गया।

इसके अतिरिक्त उपस्थित छात्र छात्राओं व स्टॉफ को हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर-1098, आपदा हेल्पलाइन नम्बर-1070 के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई।