Tue. May 12th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखंड

अल्मोड़ा अल्मोड़ा में दिनांक 30 अगस्त 2025 को एडवोकेट डॉ. गोविंद लाल बल्टियाल ने भाजपा में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा से आहत होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।


ग्रहण की‌ कांग्रेस की सदस्यता

इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ली। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और कहा कि डॉ. बल्टियाल के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी।

इन‌ पदों पर रहें

डॉ गोविन्द लाल बल्टियाल इससे पूर्व भाजपा में पूर्व जिला संयोजक सामाजिक समरसता मंच (RSS शाखा, अल्मोड़ा), पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित मोर्चा, अल्मोड़ा पद पर रहें हैं।