Thu. Mar 26th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद में सट्टा एवं जुआ की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।


  
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा श्री सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग/देखरेख शान्ति व्यवस्था के दौरान एक अभियुक्त असगर अली पुत्र सज्जाद अली निवासी बुध बाजार थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल, उम्र 52 वर्ष को पटरी के किनारे टिन शेड के पीछे बुध बाजार बनभूलपुरा से सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता एवं नगदी ₹2230 के साथ गिरफ्तार किया गया।

  
अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 215/2025 धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
अभियान लगातार जारी रहेगा।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

1. का0  सुनील कुमार
2. का0 मेहबूब अली
3. का0 दिलशाद अहमद