दशवर्ष सहस्त्रं तु निराहारो दशाननः ।
पूर्ण वर्षसहस्त्रे तु शिरश्चाग्नौ जुहाव सः ।।
एवं वर्ष सहस्त्राणी नव तस्याति चक्रभुः ।
शिरांसि नवचाप्यस्य प्रविष्टानि हुताशनम् ।।
अथ वर्ष सहस्त्रे तु दशमे दशमं शिरः ।
छेत्तु कामे दशग्रीवे प्राप्तस्तत्र पितामहः ।।
ज्योतिषाचार्य संगीता शर्मा के अनुसार आप का आज का राशिफल

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
31 AUGUST 2025 Aaj Ka Panchang AUGUST 31, 2025
भाद्रपद शुक्ल पक्ष अष्टमी, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत विश्वावसु 1947, भाद्रपद |आज है राधाष्टमी, दुर्गाष्टमी व्रत, महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ and दूर्वा अष्टमी|
आज अष्टमी तिथि 12:58 AM तक उपरांत नवमी | नक्षत्र अनुराधा 05:27 PM तक उपरांत ज्येष्ठा | वैधृति योग 03:58 PM तक, उसके बाद विष्कुम्भ योग | करण विष्टि 11:55 AM तक, बाद बव 12:58 AM तक, बाद बालव | आज राहु काल का समय 05:08 PM – 06:41 PM है | आज चन्द्रमा वृश्चिक राशि पर संचार करेगा |
जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा आपका आज
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये सभी पर पूर्णतया सटीक हो। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
मेष राशि (Aries Horoscope)आज मेष राशि के जातकों के लिए दिन शुभ है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुके हुए धन की वापसी की संभावना बनेगी। छात्रों को भी उनकी परीक्षा में भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा और सहकर्मियों का सहयोग भी मिलेगा। पारिवारिक जीवन संतोषजनक रहेगा तथा संतान से सुख मिलेगा
वृष राशि (Taurus Horoscope)वृषभ जातकों के लिए दिन सफलता से भरा रहेगा। ऑफिस में आपकी मेहनत की सराहना होगी और नए अवसर मिलेंगे। परिवार में सामंजस्य बढ़ेगा तथा प्रेम संबंधों में निकटता आएगी। आर्थिक रूप से लाभकारी स्थिति बनेगी और धन के खर्चों पर ध्यान देने की जरूरत है।
मिथुन राशि ( Gemini Horoscope) मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और संपत्ति से संबंधित मामलों में लाभ की संभावना है। हालांकि छात्रों को थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां दूर करने की आवश्यकता है। ज्यादा मोबाइल का उपयोग करना आंखों के लिए हानिकारक हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क जातकों को आज सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा लोग परिवर्तन के बारे में सोच सकते हैं। संतान की पढ़ाई और करियर को लेकर चिंताएँ हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से मानसिक संतुलन बनेगा। परिवारिक माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में थोड़ी परेशानियां संभव हैं।
सिंह राशि ( Leo Horoscope)सिंह राशि के जातकों को आज धैर्य से काम लेना होगा। किसी विवाद को सुलझाने की कोशिश सफल हो सकती है, लेकिन निवेश से बचना चाहिए। करियर पर ध्यान देना आवश्यक है। जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान पहुँचा सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर कदम उठाएँ। वरिष्ठों के सुझावों पर कार्य किया जा सकता है।
कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए दिन प्रगति देने वाला है। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं और घर में किसी शुभ आयोजन की संभावना है। व्यापार में मुनाफा होगा और मकान या प्रॉपर्टी से भी लाभ मिल सकता है। हालांकि स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है, विशेषकर खान-पान को नियंत्रित रखें। आज आपका स्वभाव संवेदनशील रह सकता है।
तुला राशि ( Libra Horoscope )तुला राशि के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। करियर से जुड़ी चिंताएँ बनी रहेंगी लेकिन धैर्य से हालात सुधार सकते हैं। निवेश के मामले में सावधानी जरूरी है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा संबंधों में तनाव आ सकता है। परिवार में प्रतिष्ठा बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope )वृश्चिक राशि के जातकों को धन संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी। पुराने निवेश से लाभ होगा और संपत्ति क्रय-विक्रय की योजना सफल हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। प्रेम संबंधों में मिठास आएगी और पार्टनर के साथ विशेष पल बिताने का अवसर मिलेगा। मन शांत व क्रोध पर नियंत्रण रखें।
धनु राशि ( Sagittarius Horoscope) धनु जातकों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और नया व्यवसाय शुरू करने का मौका मिलेगा। करियर में बाधाएँ दूर होंगी और सफलता की राह प्रशस्त होगी। परिवार में सौहार्द का वातावरण रहेगा और वैवाहिक जीवन सुखद बना रहेगा। छात्र जीवन में मनचाहा सफलता प्राप्ति के योग है।
मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ी चुनौतियाँ लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी जरूरी है। जल्दबाजी से बचें और धैर्यपूर्वक निर्णय लें। परिवार और मित्रों के साथ समय बिताना लाभकारी रहेगा। यात्रा करते समय सतर्क रहें। किसी नई योजनाओं पर कार्य करने का मौका मिल सकता है।
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope) कुंभ राशि के जातकों को आज धन लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। ऑफिस में मान-सम्मान बढ़ेगा और संपत्ति खरीदने के योग हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। हालांकि स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। खानपान नियमित रखें। दिन के समय थकावट महसूस होने पर आराम जरूरी है।
मीन राशि ( Pisces Horoscope)मीन राशि के लोगों के लिए दिन फलदायी रहेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार व मित्रों के साथ यात्रा या घूमने-फिरने की संभावना है। संपत्ति विवादों से छुटकारा मिलेगा। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता आएगी और रिश्ता मजबूत होगा। छात्र जीवन में नौकरी के खास योग बन रहे हैं।
कुंडली से जुड़ी जानकारी के लिए हमसे WHATSAPP पर संपर्क करें-9634088336