Tue. Oct 14th, 2025
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा। श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव 2025 के द्वितीय दिवस का मंचन दर्शकों के लिए अविस्मरणीय रहा। इस अवसर पर दशरथ-विश्वामित्र संवाद, ताड़िका एवं सुबाहु वध, अहिल्या उद्धार तथा गौरी पूजन की सुंदर प्रस्तुतियां दी गईं।


दर्शकों ने रामलीला के पात्रों के प्रभावी अभिनय की जमकर सराहना की। ताड़िका वध और गौरी पूजन के प्रसंग दर्शकों की विशेष पसंद बने। दूसरे दिन रामलीला मैदान में दर्शकों का सैलाब उमड़ पड़ा।

द्वितीय दिवस की रामलीला का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में आनंद सिंह बगड़वाल, केवल सती, मीना भैसोड़ा और बिना नयाल उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि प्रकाश जोशी ने श्री लक्ष्मी भंडार संस्था की सराहना करते हुए कहा कि संस्था रामलीला मंचन को धरोहर के रूप में संजोए हुए है और परंपरा को बिना किसी बदलाव के आगे बढ़ा रही है।

इस अवसर पर संस्था के सचिव विनीत बिष्ट ने सभी अतिथियों का स्वागत कर संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन जगत मोहन जोशी ने किया। वहीं, संस्था अध्यक्ष धरणीधर पांडे ने सभी से सहयोग की अपील की।

रामलीला मंचन में मुख्य रूप से हरेंद्र वर्मा, चंद्रशेखर कांडपाल, राजेंद्र तिवारी, विजय चौहान, दीवान बिष्ट, अजय चौहान, रोहित साह, अजय साह, प्रियंका भट्ट, गायत्री तिवारी, वर्षा त्रिपाठी, त्रिभुवन गिरी महाराज, ललित मोहन साह, मनोज साह, अभय शाह, विनोद गिरी गोस्वामी, नारायण सिंह बिष्ट, राजा पांडे, सुमित शाह, दीक्षा साह, सुबोध नयाल, पूजा थापा, आकांक्षा आर्या, मीनाक्षी अग्रवाल, मीनाक्षी जोशी, चम्पी जोशी, संजय साह, सुंदर जनौती, कमल वर्मा, अंकित कुमार, हर्षवर्धन वर्मा, यश साह, अभय उप्रेती, कंचन बिष्ट, अमित साह, नीलम भट्ट, हर्षित जोशी, मानस वाणी, अंकित बोरा, ममता वाणी, गौरव तिवारी, हर्षिता तिवारी, शगुन त्यागी, साक्षी जोशी समेत अनेक कलाकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।