Mon. Oct 13th, 2025
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा, द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा0 न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट में सम्बन्धित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं।


          
अपर पुलिस अधीक्षक  हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत  विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अजेन्द्र प्रसाद थाना देघाट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक- 26.09.2025 को माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारण्ट फौजदारी वाद संख्या- 09/25 धारा 138  एनआई एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त शिवेन्द्र सिंह नेगी पुत्र भवान सिंह निवासी ग्राम- नगरगांव, तल्ला भाकुड़ा, पोस्ट- स्याल्दे, जिला- अल्मोड़ा को थाना सल्ट पुलिस द्वारा नगरगांव से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तारी पुलिस टीम-
1- अपर उप निरीक्षक गंगा प्रसाद
2- हेड कांस्टेबल मनोज पाण्डे
3- कांस्टेबल नीरज सिंह