Mon. Oct 13th, 2025
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा, 27 सितंबर 2025 सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर, अल्मोड़ा छात्रसंघ चुनाव 2025-26 के परिणाम आज शनिवार को घोषित हो गए।


चुनाव में अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय संगठन के लोकेश सुप्याल ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दीपक लोहनी को 341 मतो के भारी अंतर से पराजित किया। लोकेश को 843 जबकि दीपक को 542 वोट मिले। 6 मत अवैध घोषित किए गए जबकि 23 ने नोटा को वोट किया।

उपाध्यक्ष (छात्र) में भूपेश सिंह गैड़ा निर्विरोध निर्वाचित हुए। वही छात्रा उपाध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में निकिता रौतेला ने रश्मि सत्यवली को 171 मतो से हराया। रश्मि को 769 मत जबकि रश्मि सत्यवली को 598 मत मिले। सचिव पद पर विशाल सिंह बिष्ट ने प्रदीप सिंह को 133 मतो से हराया। विशाल सिंह बिष्ट को 780 मत मिले जबकि प्रदीप सिंह को 637 मत मिले।

संयुक्त सचिव पद पर दिनेश कुमार ने विनीता आर्या को 401 मतो के भारी अंतर से हराया। दिनेश कुमार को 845 मत मिले जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी विनीता आर्या को 444 मत मिले।
कोषाध्यक्ष पद पर विनय कनवाल ने कृष्णा कनवाल को 709 मतों के भारी अंतर से हरा दिया। विवेक को 1050 मत जबकि कृष्णा को 341 मत मिले। सांस्कृतिक सचिव पद पर दर्शन कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए।विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (UR) पद पर निखिल कपकोटी ने 784 मतों से जीत दर्ज की, उनके प्रतिद्वंदी सुरेंद्र सिंह धामी को 595 मत मिले।
कला संकाय प्रतिनिधि के लिए अभिषेक पाण्डे निर्विरोध निर्वाचित हुए।दृश्यकला संकाय प्रतिनिधि पर भी गौरव पाण्डे को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर गोविन्द प्रसाद निर्विरोध निर्वाचित हुए।