Mon. Dec 1st, 2025
Spread the love

दशवर्ष सहस्त्रं तु निराहारो दशाननः ।
पूर्ण वर्षसहस्त्रे तु शिरश्चाग्नौ जुहाव सः ।।
एवं वर्ष सहस्त्राणी नव तस्याति चक्रभुः ।
शिरांसि नवचाप्यस्य प्रविष्टानि हुताशनम् ।।
अथ वर्ष सहस्त्रे तु दशमे दशमं शिरः ।
छेत्तु कामे दशग्रीवे प्राप्तस्तत्र पितामहः ।।

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड


05, NOVEMBER  2025 AAJ KA PANCHANG NOVEMBER 05, 2025

कार्तिक शुक्ल पक्ष पूर्णिमा, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत विश्वावसु 1947, कार्तिक |आज है पूर्णिमा व्रत, पूर्णिमा, सत्य व्रत, कार्तिक पूर्णिमा , and देव दिवाली|

आज पूर्णिमा तिथि 06:49 PM तक उपरांत प्रतिपदा | नक्षत्र अश्विनी 09:40 AM तक उपरांत भरणी 06:34 AM तक उपरांत कृत्तिका | सिद्धि योग 11:28 AM तक, उसके बाद व्यातीपात योग | करण विष्टि 08:44 AM तक, बाद बव 06:49 PM तक, बाद बालव 04:52 AM तक, बाद कौलव | आज राहु काल का समय 12:10 PM – 01:33 PM है | आज चन्द्रमा मेष राशि पर संचार करेगा |

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा आपका आज ।

मेष राशि (Aries Horoscope) आज रिश्तों में प्यार और भी गहरा होता जाएगा। छोटे-छोटे इशारे आपके रिश्ते को मधुर बना सकता है। अविवाहित जातकों के लिए यह दिन प्रेम का इजहार करने के लिए अत्यंत उपयुक्त है। अगर आप किसी को पसंद करते हैं और उन्हें अपने दिल की बात कह सकते है।

वृष राशि (Taurus Horoscope) मेष राशि में किसी नए व्यक्ति से मुलाकात आपके जीवन में खुशियां ला सकती है। आज अपने प्रेम जीवन में धैर्य रखने की विशेष जरूरत है। जो लोग किसी प्रेम संबंध में हैं उन्हें आज अपने अहंकार को त्यागना होगा। आज आप प्रेम में सराहनीय कार्य करेंगे।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope )  आज पूरे दिन किसी असमंजस की स्थिति बनी रह सकती हैं। जीवनसाथी से खुलकर बातचीत करने का उचित अवसर नहीं मिल पाएगा। आज परिस्थितिया आपके नियंत्रण से बाहर जा सकती हैं। छोटे-छोटे तरीकों से अपने पार्टनर की मदद करते हैं, तो इससे रिश्तों में प्यार बढ़ेगा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) यह दिन अपने पार्टनर को उचित स्पेस देने और कभी भी उनकी नकारात्मक आलोचना न करने का है। पति-पत्नी के बीच आपसी संबंधों में मधुरता और समझदारी बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए। आज किसी पुराने मतभेद का समाधान निकलने की संभावना है, इसलिए सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखें।
सिंह राशि ( Leo Horoscope)  सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आकर्षण से भरपूर रहेगा। आज आपका व्यक्तित्व विशेष रूप से किसी को आकर्षित कर सकता है। आपका रिलेशनशिप काफी संतुलित और सहज महसूस होगा। परिवार के बीच स्नेह, शांति और समझदारी से भरी बातचीत संभव होगी।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) यह दिन एक-दूसरे की जरूरतों को समझने और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखने का है। विवाहित जातकों में कुछ लोगों के बीच जो मनमुटाव या मतभेद चल रहे हैं, वे आज खत्म होने की संभावना है। सिंगल लोगो को नए साथी से मित्रवत बातचीत के साथ शुरुआत करनी चाहिए।

तुला राशि ( Libra Horoscope )इस दिन कोई न कोई व्यक्ति निश्चित रूप से आपको नोटिस करेगा। अगर आपके मन में कभी किसी बात को लेकर संदेह होता है, तो ईमानदारी से बात करना ही सबसे अच्छा उपाय है। प्यार और तालमेल को मजबूत बनाने में आज ध्यान केंद्रित करें, यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope )  वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन संतुष्टि से भरा रहेगा। दिन आपके और आपके साथी के लिए विशेष रूप से रोमांटिक रहेगा। आप दोनों के बीच प्यार और स्नेह की भावना बहुत मजबूत होगी। आज आपको कई लोगों से प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। यह समय आपके लिए रोमांस से भरा होगा।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) आज आपके लव लाइफ में सकनात्मक बदलाव की संभावनाएं हैं। जिस प्यार की आप आज कामना कर रहे है उसी प्रकार के स्नेह आपको भी दिखाने होंगे। अपने साथी के साथ कोई रोमांटिक फिल्म देखने या फिर किसी छोटी यात्रा पर जाने पर भी विचार कर सकते हैं।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) आज की गतिविधियां आपके रिश्ते में नई ताजगी भर देंगी। विवाहित जातकों को सावधान रहने की जरूरत है। प्रेम जीवन में अचानक से कुछ बदलाव हो सकते हैं, जिसके कारण थोड़ी उथल-पुथल की स्थिति बन सकती है। इससे जीवनसाथी से दूरी बढ़ने की संभावना है।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) आज शाम के समय में संवाद बनाए रखना और एक-दूसरे के प्रति समझदारी दिखाना बेहद आवश्यक है। हालांकि दिन अत्यंत खुशनुमा और संतोषप्रद रहेगा। आपको अपने प्यार के बारे में गहराई से सोचने और अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए पर्याप्त समय मिलने वाला है।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) आज पार्टनर के साथ आत्म-चिंतन और भविष्य की योजना बनाने का दिन है। अपने साथी के सामने अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करना आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। ईमानदारी से अपनी भावनाओं को साझा करना, रिश्तो और भी गहरा करेगा। दोपहर का समय आपके प्रेम जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा।