जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत जिला गंगा समिति अल्मोड़ा द्वारा गंगा उत्सव का आयोजन कोसी पुल तथा जागेश्वर धाम में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह नंदा देवी मंदिर से चौघान पाटा तक आयोजित प्रभात फेरी से हुई। इसके उपरांत सायं गंगा आरती (कोसी आरती) का आयोजन शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे तक किया गया।

कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, विद्यालयों के विद्यार्थियों तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए तथा नदियों के संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण जागरूकता पर संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट, मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, ब्लॉक प्रमुख हवालबाग हिमानी कुंडू सहित अन्य उपस्थित रहे ।