Tue. Mar 3rd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

सोमवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा के शीतला खेत में बन रहे राजकीय डिग्री कॉलेज के भवन निर्माण का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ और तय समय सीमा के अंदर करने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह कॉलेज शुरू हो जाने के बाद क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए दुरुस्त क्षेत्र में जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी।