Tue. Mar 3rd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा 20 नवंबर आज राज्य आंदोलनकारियों के एक शिष्टमंडल ने मुख्य विकास अधिकारी से मुलाकात कर राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं से अवगत कराया तथा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। मुख्य विकास अधिकारी से मिलने आई राज्य आंदोलनकारियों की आश्रित महिलाओं ने कहा कि उन्होंने तीन वर्ष पूर्व जिला कार्यालय में पैंशन हेतु आवेदन दिये थे किन्तु आज तक उन्हें पैंशन नहीं मिली है। आंदोलनकारियों ने कहा कि उन्हें भरण पोषण हेतु सम्मान जनक पैंशन दी जाये। इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों ने मनिआगर नगरखान मोटर मार्ग में पुनः डामरी करण करने,नगरखान -तुरीनौला ,गिरचोला – दौला, नगरखान -भेटा डांगी लिंक मार्गों का निर्माण करने की भी मांग की, ज्ञापन में राजकीय इंटर कालेज नगरखान के भवन निर्माण की भी मांग की गयी है।नगरखान क्षेत्र में पेयजल की समस्या को देखते हुए चनोली ग्राम समूह पेयजल योजना में जलापूर्ति बढ़ाने के उपाय करने तथा मौनी,डालाकोट,गिरचोला में हेंड पंप लगाने की भी मांग ज्ञापन में की गयी है । आन्दोलनकारियों क्षेत्र में एक पशु चिकित्सालय खोलने की भी मांग की।आज शिष्टमंडल में ब्रह्मा नन्द डालाकोटी,दौलत सिंह बगड्वाल, शिवराज बनौला, गोविन्द राम, गिरीश जोशी,देवकी देवी,आनन्दी देवी,बचुली देवी,तारा देवी, मुन्नी देवी,सुंदर सिंह , सुरेन्द्र सिंह,आदि मौजूद रहे।