Sun. Jun 21st, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा शनिवार को सड़कों पर फूट पड़ा। जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया और महंगाई के खिलाफ तीखी नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आज आम आदमी की रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों की कमर टूट रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है और इसका सीधा असर आम जनता के जीवन पर पड़ रहा है। एक ओर जहां आम लोग महंगाई से जूझ रहे हैं, वहीं केंद्र सरकार बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी हुई है।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दाम वापस नहीं लिए गए तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर और बड़ा जन आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होगी।
इस दौरान नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष संजू सिंह, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, नारायण दत्त पाण्डेय, आनंद सिंह बगड़वाल, रमेश भाकुनी, गोपाल सिंह चौहान, मनोज जोशी, गोविंद मेहरा, महिपाल राजपूत, शरद साह, दीपा साह, पूर्व एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह चौहान, पार्षद मुकेश कुमार, वैभव पाण्डेय, मनोज बिष्ट, दानिश खान, गोपाल भगत, कार्तिक साह, ऋषभ चौहान, देव सिंह चौहान, अशोक गोस्वामी, जया जोशी, प्रीति बिष्ट, तारा तिवारी, किरन आर्या, शुभाषु रौतेला, वकुल साह, दीपेश कांडपाल और नंदा बल्लभ जोशी समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।