जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा अल्मोड़ा गैस सर्विस ने अपने सभी एलपीजी ग्राहकों के लिए गैस रिफिल बुकिंग की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। गैस एजेंसी की ओर से जारी सूचना के अनुसार अब गैस सिलेंडर रिफिल के लिए ऑनलाइन बुकिंग अनिवार्य कर दी गई है। यदि कोई ग्राहक बिना ऑनलाइन बुकिंग के गैस सिलेंडर लेने का प्रयास करता है, तो उसे सिलेंडर नहीं दिया जाएगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी ग्राहक की होगी।
एजेंसी ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने गैस कनेक्शन को अपने मोबाइल नंबर से लिंक कर लें और रिफिल के लिए ऑनलाइन बुकिंग अवश्य करें।
गैस बुकिंग की प्रक्रिया बेहद आसान रखी गई है। ग्राहक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 8454955555 पर मिस्ड कॉल देकर गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। मिस्ड कॉल करते ही बुकिंग स्वतः दर्ज हो जाएगी।
इसके साथ ही गैस डिलीवरी के समय ग्राहकों को अपनी बुकिंग संख्या और 6 अंकों का डीएसी (DAC) कोड डिलीवरी कर्मचारी को देना होगा, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि सिलेंडर सही उपभोक्ता को ही दिया गया है।
किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने या मोबाइल नंबर पंजीकरण के लिए ग्राहक 05962-230153 और 8650002563 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
अल्मोड़ा गैस सर्विस ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय रहते नई प्रक्रिया को अपनाएं, ताकि गैस रिफिल प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
