Wed. Mar 25th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “जन-जन की सरकार: 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रमों की श्रृंखला के में आज जिला प्रशासन एवं खेल विभाग के तत्वाधान में  जिला क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


ओपन पुरुष एवं महिला वर्ग की इस क्रॉस कंट्री दौड़ एक आयोजन पुरुष वर्ग में चौघानपाटा से पुलिस लाइन तक किया गया। वहीं महिला वर्ग में चौघानपाटा से करबला तक इसका आयोजन किया गया।

दौड़ का शुभारंभ मेयर अल्मोड़ा अजय वर्मा समेत जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर किया तथा सभी धावकों को शुभकामनाएं दी।

क्रॉस कंट्री दौड़ में लगभग 70 से 80 बालक-बालिकाओं एवं खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का संचालन एवं निर्णायक मंडल द्वारा निष्पक्ष मूल्यांकन किया गया।

दौड़ का समापन होने पर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। ओपन पुरुष वर्ग में नितेश सिंह जीना ने प्रथम, आलोक भट्ट ने दूसरा तथा जीवन बोरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि महिला वर्ग में लता आर्या प्रथम स्थान पर रहीं। इस वर्ग में द्वितीय स्थान गायत्री रावत तथा तृतीय स्थान कोमल ने प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त शीर्ष 10 स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

मेयर अजय वर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं में खेल भावना तथा स्वास्थ्य के प्रति रुचि बढ़ती है।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना का विकास करना एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा।

जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्य ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया ।