Tue. Mar 31st, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

कलेक्ट्रेट में खाद्य सुरक्षा विभाग के अंतर्गत जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में खाद्य सुरक्षा से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में संचालित सभी खाद्य व्यवसायियों को अनिवार्य रूप से खाद्य लाइसेंस प्राप्त करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना लाइसेंस संचालित इकाइयों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों एवं वादों को समयबद्ध ढंग से दर्ज कर उनका त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन पर विशेष जोर दिया गया।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और नियमित निरीक्षण के माध्यम से मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में सहायक आयुक्त/जिला अभिहित अधिकारी अनिल मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।