Tue. Mar 31st, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा में आज राज्य स्तर पर आयोजित “राजस्व लोक अदालत” का समस्त राजस्व न्यायालयों में सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन अंशुल सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न राजस्व वादों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद में कुल 19 राजस्व लोक अदालतों का आयोजन किया गया, जिनमें सुनवाई हेतु प्रस्तुत मामलों में से 303 वादों का निस्तारण किया गया। इन अदालतों में जिलाधिकारी अंशुल सिंह, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र समेत सभी उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों ने अपने-अपने न्यायालयों में सुनवाई कर मामलों का निपटारा किया।
निस्तारित वादों में 72-आकृति, गुंडा एक्ट, खाद्य सुरक्षा अधिनियम, एलआर एक्ट सहित विभिन्न राजस्व संबंधी प्रकरण शामिल रहे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से लंबित वादों का शीघ्र निस्तारण संभव हो रहा है, जिससे आमजन को त्वरित न्याय मिल रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से अधिक से अधिक वादों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि जनपद प्रशासन राजस्व न्यायालयों में पारदर्शिता एवं दक्षता बनाए रखने के लिए लगातार प्रयासरत है, ताकि जनता को बेहतर और प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।