Wed. Apr 15th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

धौलछीना: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा 15 अप्रैल 2026 को घोषित किए गए हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में पार्वती कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल धौलछीना का प्रदर्शन बेहद उत्कृष्ट रहा। विद्यालय का 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विद्यालय के छात्र सौरभ नेगी ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं हितेश महरा ने 94 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा कोमल महरा ने 93 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस शानदार सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद महरा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह परिणाम छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
विद्यालय प्रबंधन एवं स्थानीय लोगों ने भी छात्रों की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।