Fri. Jun 26th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में स्कूली बच्चों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन ने एनटीडी तिराहा से शिखर तिराहा मार्ग पर स्कूल समय के दौरान चारपहिया वाहनों के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।
जारी आदेश के अनुसार प्रातः 07:00 बजे से 08:30 बजे तक तथा दोपहर 12:30 बजे से 14:30 बजे तक इस मार्ग पर किसी भी प्रकार के चारपहिया वाहन का आवागमन नहीं हो सकेगा।
प्रशासन ने बताया कि स्कूल खुलने और छुट्टी के समय इस मार्ग पर अत्यधिक भीड़भाड़ और जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी, जिससे विद्यार्थियों और अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
प्रशासन ने वाहन चालकों से सहयोग की अपील करते हुए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने को कहा है, ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।