जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा नगर के विश्वभवन, झिझाड़ (बीएसएनएल गेट के समीप) निवासी प्रेम प्रकाश जोशी का आज प्रातः 1:20 बजे निधन हो गया।4444444 उनके निधन की सूचना से परिवार, शुभचिंतकों तथा क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई है।
स्वर्गीय प्रेम प्रकाश जोशी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे अपने सरल, स्नेहिल एवं मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनके निधन को परिवार के साथ-साथ समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
दिवंगत की अंतिम यात्रा आज उनके निवास विश्वभवन, झिझाड़, बीएसएनएल गेट के पास से विश्वनाथ घाट के लिए प्रस्थान करेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
शोक संतप्त परिवार में उनके पुत्र जय जोशी एवं आशीष जोशी सहित समस्त जोशी परिवार शामिल है। परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
