जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा उत्तराखण्ड क्रांति दल (यूकेडी) जिला अल्मोड़ा ने सोमवार को “हर घर जल मीटर हस्ताक्षर अभियान” का शुभारंभ किया। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक घर में जल मीटर लगाए जाने के समर्थन में जनजागरूकता बढ़ाना और हस्ताक्षर के माध्यम से व्यापक जनसमर्थन जुटाना है।


अभियान का शुभारंभ करते हुए जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी ने कहा कि जल का न्यायपूर्ण वितरण, पारदर्शी बिलिंग, जल संरक्षण तथा भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए प्रत्येक घर में जल मीटर लगाया जाना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह अभियान आम जनता की भागीदारी से जनआंदोलन का रूप लेगा।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री देवेश जोशी, केंद्रीय मंत्री त्रिलोक लटवाल, विनय किरोला, जिला उपाध्यक्ष सुजीत टम्टा, महानगर अध्यक्ष मोहित साह, कार्यकारी अध्यक्ष पान सिंह लटवाल सहित यूकेडी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दिया। यूकेडी का कहना है कि जल मीटर व्यवस्था से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और जल प्रबंधन अधिक पारदर्शी व प्रभावी बन सकेगा।
पार्टी ने जिले के सभी नागरिकों से इस जनहित अभियान में भाग लेने और हस्ताक्षर कर इसे सफल बनाने की अपील की है।