Wed. Jul 8th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

रुद्रपुर शहर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से एक 23 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। युवती 18 जून की सुबह घर से कोचिंग के लिए निकली थी। इसके बाद उसे अपने कार्यालय भी जाना था, लेकिन वह न तो ऑफिस पहुंची और न ही वापस घर लौटी। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार नई बस्ती, वार्ड नंबर-01, अरविंद नगर निवासी एक व्यक्ति ने ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनकी 23 वर्षीय पुत्री 18 जून की सुबह कोचिंग के लिए घर से निकली थी। कोचिंग समाप्त होने के बाद उसे अपने कार्यालय जाना था, लेकिन वह वहां भी नहीं पहुंची।
परिजनों ने दोस्तों, रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
ट्रांजिट कैंप कोतवाली प्रभारी धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। युवती की तलाश के लिए पुलिस टीम को सक्रिय कर दिया गया है। आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ अन्य संभावित स्थानों पर भी खोजबीन की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।