जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में जनपदभर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अल्मोड़ा पुलिस को एक और सफलता मिली है। दन्या पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एनडीपीएस एक्ट के एक फरार वारंटी को पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत एवं प्रभारी एसओजी सुनील धानिक के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए वारंट संख्या-46/22, एफआईआर संख्या-33/21, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित फरार वारंटी मनोज सिंह मेहर (34 वर्ष) को 9 जुलाई 2026 को गंगोलीहाट स्थित हाट कालिका मंदिर के निकट पार्किंग स्थल से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त मनोज सिंह मेहर पुत्र नारायण सिंह, मूल निवासी ग्राम कुमौड़, कोतवाली पिथौरागढ़ तथा वर्तमान निवासी ग्राम ब्लायूँ, थाना थल, जनपद पिथौरागढ़ का रहने वाला है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक नवीन चन्द सोराड़ी, हेड कांस्टेबल धीर सिंह तथा एसओजी के कांस्टेबल राजेश भट्ट शामिल रहे। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया।
