Mon. Sep 21st, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा प्राइमरी शिक्षक संघ के नेतृत्व में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली और टीईटी व्यवस्था समाप्त करने की मांग को लेकर आयोजित प्रदर्शन में उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने भी भाग लेते हुए शिक्षकों को अपना समर्थन दिया।
इस दौरान यूकेडी नेताओं ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन से लेकर आज तक दल ने प्रदेश के स्वाभिमान और अधिकारों की लड़ाई लड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने शिक्षकों को शिक्षण कार्य तक सीमित रखने के बजाय एसआईआर सहित विभिन्न गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगा दिया है, जिससे शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
यूकेडी ने कहा कि नई पेंशन योजना (एनपीएस) के कारण शिक्षकों में भविष्य को लेकर असुरक्षा का माहौल है। साथ ही, वर्षों पहले बीएड और बीटीसी कर चुके तथा सेवानिवृत्ति के करीब पहुंच चुके शिक्षकों को टीईटी परीक्षा देने के लिए बाध्य करना पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। दल ने सरकार से शिक्षकों की मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए ओपीएस बहाल करने और टीईटी संबंधी व्यवस्था में उचित निर्णय लेने की मांग की।