Sat. Jul 18th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

हल्द्वानी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपदभर में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत मुखानी पुलिस ने अवैध कच्ची शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 111 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की है तथा तस्करी में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल (UA06D-0878) को भी सीज कर दिया।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 17 जुलाई 2026 की रात मुखानी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान भाखड़ा पुल जंगल की ओर हनुमान मंदिर के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 111 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मलकीत सिंह (40 वर्ष) पुत्र इंदर सिंह निवासी ग्राम ककराला, थाना गदरपुर, जिला ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर थाना मुखानी में एफआईआर संख्या 108/2026 के तहत धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अविनाश मौर्य (चौकी प्रभारी आम्रपाली), कांस्टेबल कुंदन शाही, दीपक कठायत और गोपाल घिल्डियाल शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।