Tue. Jul 21st, 2026
Spread the love


जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड


    अल्मोड़ा के चौक बाजार में रविवार को आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में करीब 200 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। लक्ष्मी मेडिकल हॉल की ओर से जनहित में आयोजित इस शिविर में हल्द्वानी स्थित पीएसपी मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. करन छाबड़ा और डॉ. सुमित खत्री ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया। शिविर में ब्लड प्रेशर और खून की जांच भी नि:शुल्क की गई।


    शिविर में विशेष रूप से पेट दर्द, गैस, एसिडिटी, फैटी लिवर, पीलिया, अल्सर, कब्ज तथा अन्य पाचन संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों का परीक्षण किया गया। इसके अलावा अस्थमा, सीओपीडी, निमोनिया, फेफड़ों के संक्रमण, सांस फूलने और लगातार खांसी जैसी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों की भी विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांच कर उपचार संबंधी सलाह दी।

    शिविर की सफलता को देखते हुए आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की बात कही। शिविर के शुभारंभ पर लक्ष्मी मेडिकल हॉल के संचालक राघव पंत ने विशेषज्ञ चिकित्सकों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

    इस अवसर पर कुमाऊं के पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ. जेसी दुर्गापाल, समाजसेवी किशन गुरूरानी, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. हर्षवर्धन पंत, तकनीशियन जगदीश बिष्ट, भगवान दत्त साह सहित कई गणमान्य लोगों ने सहयोग प्रदान किया।