Sat. Jul 25th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

नई दिल्ली केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे युवाओं और लोकतंत्र की बड़ी जीत बताया है। उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और जेन-ज़ी को बधाई देते हुए कहा कि उनके लंबे संघर्ष का परिणाम सामने आया है।


अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा, “आप सबको बहुत-बहुत बधाई। युवाओं और जेन-ज़ी को बहुत बधाई। आप लोगों का संघर्ष रंग लाया। धर्मेंद्र प्रधान को आखिरकार इस्तीफा देना पड़ा। यह लोकतंत्र की बहुत बड़ी जीत है।”

उन्होंने कहा कि लोगों का लोकतंत्र पर भरोसा कमजोर पड़ने लगा था क्योंकि उन्हें लगता था कि सरकारें जनता की आवाज़ नहीं सुनतीं। केजरीवाल ने कहा, “जनता सरकार के सामने चिल्लाती रहती थी, गिड़गिड़ाती रहती थी, हाथ जोड़ती थी, लेकिन सरकार सुनती नहीं थी। आखिरकार इतने बड़े संघर्ष के बाद सरकार के अहंकार को झुकना पड़ा।”

गौरतलब है कि NEET पेपर लीक मामले को लेकर पिछले 34 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र और विभिन्न संगठन शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रदर्शनकारियों में खुशी का माहौल है और विभिन्न विपक्षी दल इसे छात्रों के संघर्ष की जीत बता रहे हैं।